Friday, June 20News That You Want to Read

“विकसित भारत के लिए समर्पित मोदी सरकार 11 वर्षों में सेवा को संकल्प बनाया, सुशासन को संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता : केन्द्रीय मंत्री निमुबेन बाँभनिया

केन्द्र की मोदी सरकार को ११ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव प्रदेश के द्वारा सिलवासा स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन पर एक प्रेसवार्ता का और प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन रखा गया था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्रीमती निमु बेन बाँभनिया की अतिथि विशेष उपस्थिति रही। अन्य प्रमुख अतिथियों में दानह की सांसद श्रीमती कलाबेन डेलकर, प्रदेश के प्रभारी श्री दुष्यंत भाई पटेल जी, दानह के पूर्व सांसद श्री नटु भाई पटेल जी, कार्यक्रम के संयोजक श्री धर्मेश सिंह चोहाण की उपस्थिति रही।

आज की प्रेसवार्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री श्रीमती निमूबेन बाँभनिया जी अपने संबोधन में कहा की…. “विकसित भारत के लिए समर्पित मोदी सरकार 11 वर्षों में सेवा को संकल्प बनाया, सुशासन को संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, दी है। यही है नया भारत, यही है विश्व का विश्वास पात्र भारत।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है।

मोदी सरकार की हर योजना के केन्द्र में जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ- साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है। बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षित की, अर्थव्यवस्था मजबूत की, और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया है।

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का यह नया भारत शांति की बातें नहीं बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया करता है। आज भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर ₹23,622 करोड़ तक पहुंच गया है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के रणनीतिक दूरदर्शिता और कूटनीतिक तैयारी का नतीजा हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार केवल सीमाओं के भीतर नहीं, विश्वभर में भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान ऑपरेशन गंगा, अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के समय ऑपरेशन देवी शक्ति और कोविड में वंदे भारत मिशन के जरिए मोदी सरकार करोड़ों भारतीयों को विदेशों से सुरक्षित लेकर आई। रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान तो अन्य देशों के नागरिक भी भारतीय झंडे को लहराकर अपना बचाव कर रहे थे।

एक समय था जब देश के 96 जिले नक्सलवाद की चपेट में थे, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की निर्णायक नीति, सुरक्षा बलों की सशक्त कार्रवाई और विकास की डबल रणनीति के कारण अब नक्सल प्रभावित जिले घटकर गिनती के रह गए हैं। नक्सल घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आ गई है।

आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। वैश्विक डिजिटल लेनदेन के 49% लेनदेन भारत में होते हैं। देश का वस्तु और सेवा निर्यात 825 अरब डॉलर तक पहुंचा है।

सरकार के ई बाजार GeM Portal से खरीद में भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो चुका है। इस प्रणाली पर मार्च 2025 तक ₹13.41 लाख करोड़ से अधिक के 2.83 करोड़ ऑर्डर दिए गए हैं। मोदी सरकार की टेक्नोलॉजी आधारित ई-गवर्नेस प्रणाली ने पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही को नई परिभाषा दी, CoWIN, UPI, ABHA और DigiLocker जैसे प्लेटफॉर्म अब वैश्विक मिसाल हैं।

मोदी सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की शुरूआत कर 44 लाख करोड़ रुपए सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचाना शुरू कर दिया जिससे दलालों की भूमिका खत्म हो गई और भ्रष्टाचार कम हो गया। प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ने Ease of Doing Business बिजनेस को जमीन पर उतारते हुए भारत को 142वीं रैंक से 63वीं रैंक तक पहुंचाया है। व्यापार को आसान बनाने वाली नीतियों के परिणामस्वरूप 2023-24 में 1.80 लाख से अधिक नई कंपनियां भारत में रजिस्टर हुई हैं।

मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाना और अवसरों को भरपूर करना भाजपा सरकार का प्रथम दिन से लक्ष्य रहा है। इस प्रतिबद्धता का परिणाम नई कर व्यवस्था के तहत 12.75 लाख तक की आय पर टैक्स छूट है। 2024 में चंद्रयान-3 की सफलता और अब गगनयान की तैयारी इस बात का प्रमाण है कि मोदी का नया भारत केवल धरती पर नहीं, बल्कि अंतरिक्ष में भी आगे बढ़ रहा है और यह मोदी सरकार में भारत के उत्कृष्ट वैज्ञानिकों को दिए गए महत्व, उनके हुनर को दिए गए अवसर और उनकी प्रतिभा को दी गई पहचान से ही मुमकिन हुआ है।

कार्यक्रम में नरौली मंडल की नियुक्त मंडल अध्यक्षा श्रीमती जूली बेन सोलंकी को माननीय मंत्री महोदया जी करकमलों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री जी के द्वारा अटल भवन के पटागण में वृक्षारोपण के द्वारा की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *