Friday, June 20News That You Want to Read

भाजपा के नरोली मंडल में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री निमूबेन बाँभनिया, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत पटेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपेश टंडेलने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया

भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव द्वारा आज सिलवासा ग्रामीण जिला के नरौली मंडल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

भाजपा के नरोली मंडल की नवनियुक्त अध्यक्षा श्रीमती जूली बेन सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्रीमती निमूबेन बाँभनिया, प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत भाई पटेल जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी की अतिथि विशेष उपस्थिति रही।

एवं अन्य प्रमुख उपस्थितों में भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री सुनील पाटिल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश अगरिया, सिलवासा ग्रामीण जिला के अध्यक्ष श्री दीपक प्रधान, सिलवासा शहर अध्यक्ष श्री शांतु भाई पुजारी, दानह जिला पंचायत की उपाध्यक्षा श्रीमती वंदना बेन, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री योगेश सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्रीमती जूली बेन सोलंकी को सम्मानित किया गया एवं विविध क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय मंत्री महोदया द्वारा मोदी सरकार द्वारा पिछले ११ वर्षों में महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी गई और सरकार की अन्य उपलब्धियों को उपस्थतों के सामने रखा गया

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *