केंद्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली के सिलवासा मैं प्रशासक प्रफुल पटेल ने भव्य पुस्तक मेले का विधिवत प्रारंभ किया। इस अवसर पे प्रसिद्ध गुजराती लेखक एवं वक्ता जय वसावडा उपस्थित रहे।
पुस्तक का जीवन की सकारात्मकता में महत्वपूर्ण योगदान है। संघ प्रदेश में शिक्षा के सकारात्मक माहौल के निर्माण में प्रशासक प्रफुल पटेल का भगीरथ प्रयास रहा हैं l उन्होंने अपनी कार्य कुशलता एवं दीर्घदृष्टि से इस प्रदेश में शैक्षणिक क्रांति लाने का कार्य किया है।
स्थानीय जनता में शिक्षा के प्रति रुचि जागृत करने एवं सामाजिक रूप से पुस्तकों की महत्वता का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। इस पुस्तक मेले के अंतर्गत विभिन्न साहित्य क्षेत्र की प्रसिद्ध व्यक्तियों को भी ज्ञान एवं साहित्य के प्रचार प्रसार हेतु आमंत्रित किया गया है।
इसी श्रेणी में पुस्तक मेले के उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध गुजराती लेखक एवं प्रेरणादायी वक्ता जय वसावडा उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी सरल वाणी में बताया कि पुस्तक एवं ज्ञान ही व्यक्ति को उच्च स्थान प्राप्त करवा सकता है। जीवन में ज्ञान प्राप्त करने के लिए पुस्तक ही एकमात्र माध्यम है l जीवन की तैयारी के लिए पढ़ना आवश्यक है।
प्रशासक प्रफुल पटेलने भी अपने अभिभाषण में इस आयोजन के उद्देश्य को स्पष्ट किया और यह विश्वास जताया कि इस प्रकार का आयोजन व्यक्ति निर्माण, समाज निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण में अवश्य ही सहायक बनेगा।
इस पुस्तक मेले के आयोजन में विभिन्न विषयों एवं भाषा की एक लाख से भी अधिक पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया है। साथ में विभिन्न क्राफ्ट के स्टॉल तथा शिक्षण संस्थानों की उपलब्धियां को प्रदर्शित करते हुए स्टॉल भी लगाए गए हैं। समस्त प्रदेश की जनता को इस आयोजन का भरपूर लाभ लेने का अनुरोध किया गया है।