
संघ प्रदेश के दमण में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य पर ‘जय भीम पदयात्रा’ सम्पन्न
संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तथा खेल एवं युवा मामले के सचिव डॉ. अरुण टी के निेर्देशानुसार और खेलकूद निदेशक अरूण गुप्ता के सहयोग से संघ प्रदेश के दमन जिले में लाइट हाउस, मोती दमण से मोती दमण किले से प्रवेग रिज़ॉर्ट से लाइट हाउस तक डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर 'जय भीम पदयात्रा' का आयोजन किया गया।
भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा भारत के संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में वर्ष भर चलने वाली पदयात्राओं की एक विशेष श्रृंखला प्रारंभ की गई है। इन पदयात्राओं का उद्देश्य देश की समृद्ध विरासत का उत्सव मनाना, युवाओं को प्रेरित करना, और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। अब तक देश के 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 8 सफल...