गुजरात बनेगा AI-सक्षम शासन का सिरमौर: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने AI क्रियान्वयन एक्शन प्लान को दी मंज़ूरी!
गांधीनगर, 26 जुलाई: गुजरात सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य को देश का AI-इनेबल्ड गवर्नेंस लीडर बनाने के उद्देश्य से 'एक्शन प्लान फॉर इम्प्लीमेंटेशन ऑफ AI (2025-2030)' को अपनी मंजूरी दे दी है। यह पंचवर्षीय दृष्टिकोण 'विकसित गुजरात@2047' के लिए एक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन स्ट्रेटेजी के रूप में कार्य करेगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की AI सेक्टर में भारत को वैश्विक नेतृत्व के लिए तैयार करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप, गुजरात का यह एक्शन प्लान राज्य सरकार को अत्याधुनिक AI क्षमताओं से लैस करेगा। इसका लक्ष्य शासन व्यवस्था में स्मार्ट निर्णय लेना, नागरिक-उन्मुखी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करना, सेवा वितरण प्रणाली को तेज और प्रभावी बनाना और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री श्री भूप...
