Wednesday, February 18News That You Want to Read

Tag: Punjabi folk songs resonated in Vapi

वापी में गूंजे पंजाबी लोकगीत, महिलाओं ने मनाया ‘तीयाँ दा मेला’, गिद्धा और स्टॉल्स से दिखा महिला सशक्तिकरण

वापी में गूंजे पंजाबी लोकगीत, महिलाओं ने मनाया ‘तीयाँ दा मेला’, गिद्धा और स्टॉल्स से दिखा महिला सशक्तिकरण

Gujarat, National
वापी पंजाबी चैरिटेबल फाउंडेशन ने किया पारंपरिक 'तीयाँ दा मेला' का सफल आयोजन। वापी पंजाबी चैरिटेबल फाउंडेशन ने 2 अगस्त, शनिवार को पंजाब भवन, चणोद में 'तीयाँ दा मेला' का भव्य आयोजन किया। यह आयोजन पंजाब की पारंपरिक संस्कृति और त्यौहारों को जीवित रखने के उद्देश्य से किया गया था, खास कर उन महिलाओं के लिए जो अपनी जन्मभूमि से दूर, गुजरात में अपना जीवन बिता रही हैं। सावन के महीने में मनाया जाने वाला यह 'तीयाँ दा मेला' महिलाओं का एक खास त्योहार है। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक पंजाबी परिधान पहनकर एक-दूसरे से मुलाकात की, खुशी और उल्लास के साथ गिद्धा नृत्य किया और पारंपरिक लोकगीत गाए। मेले में झूले भी लगाए गए थे, जो इस त्योहार का एक अभिन्न अंग है। महिलाओं के लिए यह मौका अपने मायके की यादें ताज़ा करने और एक-दूसरे के साथ समय बिताने का एक सुनहरा अवसर रहा। इस वर्ष के आयोजन का मुख्य आकर्षण महिला ...